अल्मोड़ा, मार्च 27 -- पुलिस लाइन में शुक्रवार को हुई परेड में जवानों के साथ एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने जवानों के साथ दौड़ लगाकर, तेज चाल से मंच से गुजरना, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया। 86 नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र को जरूरी दिशा निर्देश दिए। यहां सीओ बलवंत सिंह रावत, एसओ लमगड़ा प्रमोद पाठक, धौलछीना सुनील बिष्ट, एसएसआई रानीखेत बिशन लाल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...