पाकुड़, जनवरी 11 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित चिल्ड्रन पार्क का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पार्क पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं आनंददायक वातावरण प्रदान करेगा। उद्घाटन के अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए ऐसे रचनात्मक एवं मनोरंजनात्मक स्थलों का होना अत्यंत आवश्यक है। चिल्ड्रन पार्क बच्चों को खेल-कूद के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, डीएसपी अजय आर्यन एवं नगर परिषद के प्रशासक अमरेन्द्र कुमार चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। उपस्थित पदाधिकारियों ने पार्क की सुविधाओं का अवलोकन किया त...