गौरीगंज, अप्रैल 5 -- अमेठी। रविवार को पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के लिए पुलिस लाइन में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वामा सारथी के नेतृत्व में टाटा एमजी के सहयोग से आयोजित शिविर में पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गई। शिविर के दौरान सामान्य रोगों जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम, ब्लड प्रेशर, शुगर,थायराइड, आदि की जांच की गई। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि ड्यूटी की व्यस्तता के बीच नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.