फिरोजाबाद, मई 10 -- पुलिस लाइन में तैनात एसआई ने शनिवार रात गणना के दौरान जमकर हंगामा किया। उसका साथियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर सीओ लाइन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रात में एसआई का मेडिकल कराया है। सीओ द्वारा जांच कराई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसआई विनोद जादौन पुलिस लाइन में तैनात हैं। शनिवार रात पुलिस लाइन में गणना हो रही थी। उसी दौरान एसआई का किसी बात को लेकर अपने साथियों से विवाद होने लगा। यह देखकर कर्मचारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। विवाद ने तूल पकड़ लिया और एसआई हंगामा करने लगा। साथी सिपाही और कर्मचारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। एसआई का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और साथियों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...