हरिद्वार, अप्रैल 9 -- पुलिस लाइन रोशनाबाद में 24वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस वॉलीबॉल और सेपक टाकरा प्रतियोगिता का गुरुवार को रंगारंग आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों के जोश, शानदार मार्च पास्ट और दर्शकों की खचाखच भीड़ ने माहौल को उत्साह से भर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एसएसपी नवनीत सिंह ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई 14 टीमों के 218 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। एसएसपी नवनीत सिंह ने खिलाड़ियों और टीम कोच का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिख...