रुद्रपुर, जून 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर पुलिस लाइन परिसर में खड़े सीज वाहनों में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग ने करीब 70 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय ग्राउंड में प्रशिक्षु पुलिस के जवान मौजूद थे। जिन्होंने आग की लपटें उठती देख तत्काल शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। इससे परिसर में अफरातफरी मच गई। तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची तीन दमकल वाहनों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस लाइन परिसर में सीज वाहनों को करीब वर्ष 2018 से यहां रखा गया है। शनिवार की दोपहर अचानक पहले धुआं उठा और धीरे-धीरे आग की लपटें उठ गई। तेजी से आग फैलते देख वहां मौजूद प्रक्षिशु पुलिस के जवानों और लोगों ने पानी की बॉल्टियों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। तत्काल अग्निशमन वि...