मुजफ्फर नगर, जनवरी 30 -- अनुशासन एवं कार्यप्रणाली सुदृढ़ करने हेतु एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम लिया गया। शुक्रवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। एसएसपी द्वारा संबंधित शाखा प्रभारी एवं कर्मचारियों को अभिलेखों को सुव्यवस्थित, अद्यतन एवं नियमों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण एवं विभागीय नियमों का पूर्ण पालन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। एसएसपी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायत्विों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, का...