श्रावस्ती, अप्रैल 7 -- सोहनलाल मिश्र /श्रावस्ती। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिये मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह और संवाद सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम का जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम ने दीप जलाकर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटकर प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त रिक्रूट आरक्षियों की ओर से मिशन शक्ति पर आधारित प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात, जनपद में मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली मह...