बागेश्वर, मई 12 -- जगदीश उपाध्याय, बागेश्वर। रिजर्व पुलिस लाइन मालता में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड का नेतृत्व मनीष शर्मा ने किया, जिसमें पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं के जवानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने जवानों के टर्नआउट और अनुशासन का निरीक्षण कर कार्यकुशलता का जायजा लिया। जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्होंने स्वयं पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाई। इसके बाद जवानों को ड्रिल और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने जवानों को ड्यूटी के तनाव से दूर रहने और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नियमित योग और व्यायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन मालता में जवानों को फिटनेस के दिए टिप्स साथ ही आधुनिक शस्त्रों के संचालन, उनकी साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों की भी जानकारी दी गई...