वाराणसी, अप्रैल 25 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को 491 प्रशिक्षु महिला आरक्षियों ने पासिंग ऑफ परेड के पहले ग्रैंड रिहर्सल में हिस्सा लिया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने परेड का निरीक्षण किया। पासिंग ऑफ परेड 26 अप्रैल, रविवार को निर्धारित है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को नौ महीने तक बाह्य और आंतरिक सुरक्षा की फिजिकल-पुलिसिंग की ट्रेनिंग दी गई। वीवीआईपी मूवमेंट पर सुरक्षा व्यवस्था, सोशल पुलिसिंग, आधुनिक तकनीक से अपराध पर रोकथाम, हथियार संचालन, सीसीटीएनएस, साइबर क्राइम, फॉरेंसिक साइंस, फॉरेंसिक मेडिसिन, पुलिस का इतिहास, संगठन, अंतरविभागीय समन्वय, कार्यप्रणाली एवं अनुशासन, आपदा-यातायात प्रबंधन समेत कई जरूरी टिप्स दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- 491 महिला आरक्षियों की पासिंग ऑफ परेड 26...