देहरादून, मार्च 18 -- देहरादून। हैप्पी स्ट्रीट फन एंड फिटनेस मॉर्निंग की ओर से बुधवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की गई। इसमें 22 मार्च को पुलिस लाइन ग्राउंड में प्रस्तावित मैराथन, योग, जुम्बा, मैट पिलाटीज और अन्य फिटनेस गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिनमें बच्चे, युवा और वरिष्ठ नागरिक सभी भाग ले सकेंगे। आयोजक आलोकिता जैन ने बताया कि हैप्पी स्ट्रीट का मुख्य उद्देश्य लोगों को मोबाइल और डिजिटल दुनिया से कुछ समय निकालकर परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान अलोकिता जैन, सीमा जैन, डॉ अनामिका जिंदल, डॉ शैलेन्द्र कौशिक, अंकुर जैन, सृष्टि जैन, निमिषा जैन,अरिहंत जैन, रौशन राणा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.