हरदोई, अप्रैल 4 -- हरदोई। पुलिस लाइन स्थित ऑफिसर्स हॉस्टल के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। ऑटो रिक्शा चालक और बाइक सवार के बीच शुरू हुआ विवाद करीब 10 मिनट तक जमकर मारपीट होती रही। घटना का वीडियो 1 मिनट 10 सेकंड का है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंदुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दोनों पक्षों के बीच सड़क पर ही हाथापाई होती नजर आ रही है। चौंकाने वाली बात यह रही कि इतने लंबे समय तक मारपीट चलती रही, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंच सकी। जबकि घटनास्थल के पास ही पुलिस लाइन और ऑफिसर्स हॉस्टल मौजूद है। वहां हर समय बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। आसपास मौजूद लोग और राहगीर भी तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। अंततः मामला जैसे-त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.