जौनपुर, जनवरी 24 -- जौनपुर, संवाददाता। सिविल डिफेंस की ओर से हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों में जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम 6 बजे से 6:10 बजे तक पुलिस लाइन के मैदान में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट क्षेत्र, पुलिस लाइन एवं उसके आसपास के क्षेत्र सहित पूरे शहर में पूर्ण प्रकाश प्रतिबंध रहा। ब्लैक आउट का उद्देश्य हवाई हमले की स्थिति में क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, आवासों, सड़कों और आम जनता को सुरक्षित रखना था। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रखकर बचाव संबंधी आपातकालीन विधियों का अभ्यास एवं प्रदर्शन कराया गया। यह अभ्यास सिविल डिफेंस कोर जौनपुर की सहायता से किया गया। प्रशासन ने क्षेत्र के समस्त प्रतिष्ठानों, चैंबरों, कार्यालयों एवं नागरिकों से पहले ही अपील की थी कि निर्धारित सम...