इटावा औरैया, जून 24 -- इटावा। पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में चोरों ने बंद क्वार्टर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी, जेवरात, स्कूटी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस लाइन की मस्जिद वाली गली में स्थित कमरा नंबर 18 में रहने वाली अल्का यादव पत्नी स्वर्गीय गवेन्द्र पाल सिंह ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं और इन दिनों शाहजहांपुर जनपद में आरटीसी कर रही हैं। यह भी पढ़ें- राजधानी में चोरों का आतंक जारी, तीन घरों को बनाया निशाना उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले उनके बच्चे और उनकी मां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। ऐसे में क्वार्टर...