बिहारशरीफ, मार्च 13 -- आईजी जितेन्द्र राणा ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर की घोषणा रामनवमी व ईद को लेकर नालंदा पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश सांप्रदायिक मामलों में संलिप्त लोगों की पहचान कर कार्रवाई फोटो : आईजी-पुलिस लाइन में शुक्रवार को जवानों से बातचीत करते आईजी जितेन्द्र राणा। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना प्रक्षेत्र के आईजी जितेन्द्र राणा गुरुवार को बिहारशरीफ पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की थी और कई नये थाने स्थापित करने की घोषणा की थी। शुक्रवार को उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन में मौजूद कमियों को दूर करने की घोषणा की। रामनवमी व ईद को लेकर नालंदा पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में सांप्रदायिक मामलों में शामिल रहे लोगों की पहचान कर...