किशनगंज, जनवरी 22 -- किशनगंज। एसपी संतोष कुमार ने बुधवार को नव निर्माणाधिन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। एसपी श्री कुमार किशनगंज-बहादुरगंज रोड में मोजाबारी के पास बन रहे नव निर्माणाधिन पुलिस लाइन स्थल पहुंचे। वहां बन रहे भवनों का बारी बारी से निरीक्षण किया। जिसमें नव निर्माणाधिन पुलिस लाइन की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। एसपी ने पुलिस लाइन का निर्माण कर रहे निगम के इंजीनियर से भी जानकारी ली। जिसमें यह पूछा की अभी निर्माण को लेकर वर्तमान स्थिति क्या है। कहां तक काम हुआ है। निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो इसे लेकर एसपी ने इंजीनियर को आवश्यक निर्देश दिया। महानंदा नदी के किनारे बस्तोकाला में 38 .33 करोड़ की लागत से निर्माण हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.