प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- प्रतापगढ़। गुरुवार को आईजी प्रयागराज अजय कुमार मिश्र की मीटिंग के दौरान पुलिस लाइन का मुख्य गेट बंद कर लिया। दिनरात खुला रहने वाला यह गेट बंद होने से पुलिस लाइन के आवास में रहने वाले पुलिस कर्मी भी बाहर रुक गए। पुलिस लाइन के अंदर स्थित महिला थाना, यातायात कार्यालय भी लोग नहीं जा सके। हालांकि चर्चा यह भी रही कि किन्नरों के आने की संभावना को देखते हुए मुख्य गेट बंद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...