फरीदाबाद, मई 12 -- नूंह, सरसमल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन और जिला कारागार नूंह में योग प्रशिक्षण शिविर दूसरे दिन भी जारी रहा। पांच दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई तक चलेगा। शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है। आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में योग सहायकों और प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान वज्रासन, पवनमुक्तासन और अनुलोम-विलोम जैसे योगाभ्यास कराए गए। जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज कुमार और योग विशेषज्ञ डॉ. रामावतार शर्मा ने बताया कि नियमित योग से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है और कब्ज व गैस जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। यह भी पढ़ें- योग तनावमुक्त व स्वस्थ जीवन ...