बहराइच, अप्रैल 24 -- बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट/दीक्षांत परेड की फुल ड्रेस ग्रांड रिहर्सल का निरीक्षण किया। रिहर्सल के दौरान परेड की समस्त औपचारिक कार्यवाही का अभ्यास कराया गया। परेड कमांडर द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुतीकरण, सलामी शस्त्र, टोलीवार परेड निरीक्षण तथा मार्च पास्ट सम्मिलित रहे। परेड कमांडर द्वारा दिए गए समस्त ड्रिल कमांड्स का रिक्रूट आरक्षियों द्वारा सटीकता एवं समन्वय के साथ पालन किया गया। परेड के विभिन्न पहलुओं - टर्नआउट, धारित वर्दी, कदमताल की एकरूपता, शस्त्र संचालन एवं अनुशासन का गहन मूल्यांकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रदर्शन किया। रिहर्सल के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी आदि उपस्थित रहे। यह...