पुलिस मॉडर्न के मुक्केबाजों ने ईस्ट जोन में लहराया परचम
इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- इटावा। पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप 20 से 25 अगस्त तक डलिंम्स चंदौली में आयोजित हुई थी। प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना ने बताया छात्र मनीष कुमार ने अंडर-17 के 57-60 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ मनीष ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वह 8 से 11 अक्टूबर तक गुरुग्राम में होने वाली सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगा। वहीं अंडर-19 के 46-49 किग्रा वर्ग में लकी राजपूत ने कांस्य पदक हासिल किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर एसएसपी,प्रबंधक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित कर बधाई दी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्रिजली विद्यालय का शानदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.