लखनऊ, जुलाई 17 -- -27 अभ्यर्थियों का प्रोविजनल चयन हुआ लखनऊ, विशेष संवाददाता पुलिस भर्ती बोर्ड ने 25 खेल विधाओं में कुशल खिलाड़ियों का पुलिस व पीएसी में कुल 497 पदों पर चयन किया है। भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में शुक्रवार को चयनित पुरुष-महिला अभ्यर्थियों की सूची पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर लोड कर दी गई। जिसे देखा जा सकता है।

पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष का वक्तव्य पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर के अनुसार, उत्तर प्रदेश (कुशल खिलाड़ी) की भर्ती एवं बिना पारी पदोन्नति नियमावती-2021 में दिए गए प्रावधानों के तहत प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व पीएसी के 546 पदों के सापेक्ष 427 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें नागरिक पुलिस में 148 आरक्षी, पीएसी में 132 आरक्षी और 147 महिला आरक्षियों का चयन किया गया है।...