लखनऊ, अप्रैल 13 -- यूपी पुलिस में मृतक आश्रित कोटे के तहत उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 22 मई को लखनऊ में आयोजित होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा 400 अंकों की ओएमआर शीट आधारित होगी। वहीं मृतक आश्रित कोटे के तहत आरक्षी नागरिक पुलिस के 120 तथा आरक्षी पीएसी के 19 अभ्यर्थियों की 30 अप्रैल को प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। जल्द नई तिथि घोषित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.