बदायूं, अप्रैल 11 -- रिजर्व पुलिस लाइन में चल रही अंतर जनपदीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन बदायूं के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। कई भार वर्गों में बदायूं के खिलाड़ियों ने प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किए, जबकि बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने भी मजबूत चुनौती पेश की। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग वेट लिफ्टिंग में 48 किग्रा भार वर्ग में बदायूं की नेहा प्रथम व मुरादाबाद की प्रिया द्वितीय रहीं। 58 किग्रा वर्ग में शाहजहांपुर की लता प्रथम और बदायूं की सपना द्वितीय स्थान पर रहीं। 77 किग्रा वर्ग में बदायूं की अनामिका ने प्रथम और रामपुर की किरण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पावर लिफ्टिंग महिला वर्ग में 52 किग्रा में बदायूं की निकिता प्रथम व बरेली की रेनू द्वितीय, 63 किग्रा में बरेली की गुटकन भाटी प्रथम व अमरोहा की म...