गिरडीह, अप्रैल 1 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पोबी गांव के एक व्यक्ति ने जान से मारने की नियत से वाहन चढ़ाने का गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को जमुआ थाना प्रभारी को एक आवेदन सौंपा है। जानकारी के अनुसार पोबी गांव निवासी 49 वर्षीय शंकर कुमार यादव ने बताया कि 30 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह पोबी मोड़ से अपने घर दोपहिया वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान सातो यादव के घर के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मारने का प्रयास किया। हालांकि उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क से नीचे उतरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उक्त वाहन पोबी निवासी सुधीर राम चला रहा था। आवेदन में बताया गया है कि कार में मनीष कुमार सिन्हा, सहदेव यादव समेत 3-5 अज्ञात लोग सवार थे। सभी ने गाली-गलौज करते हुए रेलव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.