मुजफ्फर नगर, जुलाई 30 -- जनपद के राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अजय बालियान ने उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। अजय बालियान की इस बड़ी सफलता पर बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा ने उन्हें कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में विशेष रूप से सम्मानित किया। डीएम ने राष्ट्रीय खिलाड़ी को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल किट भी भेंट की। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि अजय बालियान का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे के तहत हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। सम्मान समारोह में प्रभारी क्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव, बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार और खिलाड़ी के पिता सुनील कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट के अन्य ...