दरभंगा, सितम्बर 1 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन की दरभंगा शाखा के नौ पदों के लिए सोमवार की शाम चुनाव संपन्न हो गया। सबसे पहले कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं डेलीगेट्स के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। निर्धारित अवधि में सभी नौ पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र ही प्राप्त हुआ। स्केटनु के बाद सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसके साथ ही सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। सभापति (अध्यक्ष) पद पर पीटीसी अमर गोयल निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर कन्हैया कुमार, उपाध्यक्ष द्वितीय पर अनिष रजक, उपाध्यक्ष तृतीय पर धर्मेन्द्र कुमार, सचिव पद पर नीरज कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष पर प्रिंस कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पर संतोष कुमार, केंद्रीय सदस्य पर कुन्दन कुमार तथा अंकेक्षक पद पर राकेश कुमार नि...