पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव 22 जून को
गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा। पुलिस मेंस एसोसिएशन का बहुप्रतीक्षित चुनाव 22 जून को होगा। चुनाव को लेकर पुलिस महकमे में सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न पदों के संभावित प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए पुलिस जवानों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 जून को नामांकन, 20 जून को नाम वापसी और 22 जून को मतदान कराया जाएगा। मतदान संपन्न होने के बाद उसी रात मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव में जिले के 1075 पुलिस जवान अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव में कुल सात पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। उनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, केंद्रीय सदस्य एवं अंकेक्षक शामिल हैं। एसोसिएशन का कार्यकाल पांच वर्ष का होता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.