मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर मे गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने पकडे गये बदमाश के पास से भारी मात्र मे गांजा, तमंचा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बदमाश को जेल भेज दिया। एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक ने बताया की रविवार देर रात पुलिस गस्त कर रही थी। गस्त करते हुए पुलिस जैसे ही लखान रोड पर पहुंची तो पुलिस ने सामने से आ रही संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल मे भर्ती कराया। पुलिस ने पकडे गये बदमाश के पास से करीब 20 किलो गांजा, मोटरसाइकिल, तमंचा कारतूस बरामद किये। पुलिस के अनुसार बदमाश के विरुद्ध विभिन्न थानो मे कई मुक़दमे पंजीकृत है। पकडे गये बदमाश ने...