आजमगढ़, सितम्बर 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना क्षेत्र के करियवार गांव के पास मंगलवार की भोर में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से 25-25 हजार के इनामी दो अंतर्जनपदीय चोर घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिय। उनके पास से तमंचा, कारतूस और 15 हजार 250 रुपये नकदी बरामद हुई। एक चोर बरेली और दूसरा शाहजहांपुर जनपद का निवासी है। इनका गिरोह एसयूवी कार से रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

पुलिस की कार्रवाई तहबरपुर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि रात में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले कुछ लोग करियावर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने उप निरीक्षक लोकेश मणि त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सूर्यपाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ...