आजमगढ़, जनवरी 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेहनाजपुर क्षेत्र क्षेत्र में लाठी-डंडे से प्रहार कर अखिलेश सोनकर की हुई हत्या की घटना का पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर खुलासा कर लिया। इस हत्या में वांछित चल रहे हत्यारोपी शुक्रवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। घायल हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पासे से तमंचा और कारतूस बरामद किया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में 31 दिसंबर की रात को 24 वर्षीय अखिलेश सोनकर की हमलावर ने लाठी-डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी थी। इस हत्या की घटना का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने फरार चल रहे हत्यारोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर मेहनाजपुर थानाध्यक्ष मनीष पाल मानिकपुर पुलिया के समीप घेराबंदी कर थे। तभी हत्यारोपी अपराधी को आते देख पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। पुलि...