बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- कोतवाली पुलिस की शनिवार की रात गुलावठी रोड अंडरपास पर कार सवार शातिर लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें मेरठ का शातिर बदमाश नवनीत चिकारा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके एक साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए भेजा गया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात सिकंदराबाद पुलिस टीम गुलावठी अण्डरपास पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया गया, लेकिन कार तेजी से कावरा रोड की ओर भागने लगी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया, तो कुछ दूरी पर बदमाशों की कार अनियंत्रित होकर कोहरे में पेड़ से टकरा गयी। पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी।पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.