ललितपुर, अक्टूबर 3 -- तालबेहट। कोतवाली अन्तर्गत एक क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित शातिर बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गयी। खुद को घिरता देख आरोपित ने पुलिस दल पर फायर झोंका। जवाबी कार्रवाई में पुलिस कर्मियों की एक गोली बदमाश के पांव में जा लगी। जिसके बाद उसको दबोचकर अस्पताल में भरती कराया गया। कोतवाली तालबेहट अन्तर्गत एक ग्राम पंचायत में रहने वाली पांच वर्षीय मासूम शुक्रवार देर रात्रि अपने घर पर दादी के साथ मौजूद थी। तभी सुखपाल पुत्र देवेंद्र सहरिया आया और मासूम को चाऊमीन खिलाने के बहाने अपने घर साथ ले गया। आरोपित ने अपने घर के भीतर मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया और चुपचाप भाग गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने से चिंतित दादी जब अपनी पोती को खोजते हुए सुखपाल के घर गयी, तो यहां मासूम बालिका बदहवाश अवस्था में मिली। मास...