पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से गैंगस्टर घायल
बरेली, जून 22 -- आंवला पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में गोली लगी है। उस पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। नगर के मोहल्ला ताड़गंज यादवों वाली पुलिया निवासी संजय यादव की पुलिस को गैगेस्टर, हत्या के प्रयास और अन्य मामलों में तलाश थी। संजय पर कई संगीन धाराओं में विभिन्न थानों में 13 मुकद्में दर्ज हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रामनगर रोड पर रेवती रेलवे स्टेशन के पास संजय यादव को घेर लिया, जिस पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली संजय के पैर में लगी है। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। संजय के पास से एक तंमचा, दो कारतूस, एक खोखा और एक बाइक बरामद हुई है। बताया गया कि 19 जून को संजय ने अपने दो साथियों के साथ पुरैना ढाल पर एक व्यक्ति से मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.