आजमगढ़, नवम्बर 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर के पास मंगलवार भोर में पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। एक बदमाश गाजीपुर और दूसरा बिहार का निवासी है। उनके पास से तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद हुई। घायल बदमाशों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंधरापुर थानाध्यक्ष अनुराग कुमार मंगलवार की भोर में गश्त पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश किशुनदासपुर से सेहदा की ओर आ रहे हैं। जिस पर पुलिस ने किशुनदासपुर में भोर्रा मकूबलुपर अंडरपास के पास चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद दो लोग बाइक से आते दिखाई पड़े। पुलिस को देख बाइक सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेने पर उनकी बाइक फिसलकर पलट गई। खुद को घिरते देख बदमाशों ने फायरिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.