पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल
बलिया, जुलाई 26 -- बलिया। बांसडीहरोड पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ में दो गौ तस्करों को दबोच लिया। एक आरोपी पुलिस की ओर से की गयी जबाबी कार्रवाई में घायल हो गया। एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया है कि बांसडीह रोड तिराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी।इसी बीच एक गौवंश को दो लोगों के छाता गांव से बांसडीह रोड की तरफ आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। जवानों की ओर से की गयी जबाबी कार्रवाई में कयामुद्दीन उर्फ राजू पुत्र निजामुद्दीन निवासी इस्लामाबाद काजीपुरा, नगर कोतवालीत्रके दाहिने पैर में गोली लगी और घायल हो गया। उसके साथ मौजूद दीपक अंसारी पुत्र नसरूद्दीन निवासी अमहरपट्टी, थाना रसड़ा को पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.