आजमगढ़, अप्रैल 5 -- आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर के पास रविवार सुबह पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से हत्या आरोपी घायल हो गया। घायल बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, चाकू आदि बरामद हुआ। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराई है। मुबारकपुर थानाक्षेत्र के इस्लापुरा निवासी मो. हस्सान की शुक्रवार की रात चाकू से मार कर उसके मित्र ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में लगी है। मुबारकपुर थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह दामोदरपुर के पास घेरा बंदी की गई। पुलिस से घिरने पर हत्या आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से हत्या आरोपी इरफान निवासी इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर घायल हो गया। पुलिस ने उस...