आजमगढ़, मार्च 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के चंद्रमा ऋषि आश्रम के पास रविवार की रात में पुलिस हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। उनके पास से लूट की चेन, घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा और कातूस बरामद किया। घायल बदमाशो को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंधरापुर थानाध्यक्ष अनुराग कुमार रविवार की रात में पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की अन्तर्जपदीय शातिर बदमाश मोटरसाइकिल से किशुनदासपुर से कम्हेनपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने चंद्रमा ऋषि आश्रम के पास घेरा बंदी कर दी। सिलनी पुल के पास चेकिंग करने लगी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, जिससे उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे गड्ढे में फि...