आजमगढ़, फरवरी 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी गांव के समीप सोमवार की आधी रात को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो पशु तस्कर घायल हो गए। जबकि दो अन्य पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। घायल पशु तस्करों के पास से पुलिस ने एक पिकअप, उस पर लदे प्रतिबंधित पशु, दो तमंचा, कारतूस और नकदी रुपये बरामद किये। घायल पशु तस्करों को पुलिस ने अपने अभिरक्षा में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए पशु तस्कर रफीक उर्फ टोनी पुत्र रसीद ग्राम डेमरी मकदुमपुर थाना सरायमीर, राहुल यादव पुत्र दिनेश यादव ग्राम गरावपुर थाना दीदारगंज के निवासी हैं। जबकि फरार पशु तस्करों में सलमान पुत्र मिट्ठन कुरैशी और मन्नान पुत्र मिट्ठन कुरैशी ग्राम शेरवा थाना सरायमीर के निवासी बताए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...