आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धरौली मोड़ के पास शुक्रवार की रात में हुई मुठभेड़ गोली लगने से घायल पशु तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया। रात के अंधेरे में पुलिस को चकमा दकर उसका साथी फरार हो गया। घायल पशु तस्कर के पास से तमंचा-कारतूस, बाइक बरामद हुई। कप्तानगंज थानाध्यक्ष जय प्रकाश शुक्रवार की रात में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की 12 मई को क्षेत्र के कुशमहरा गांव के सिवान में प्रतिबंधित पशुओं का वध करने वाले आरोपी एक बाइक से धरौली मोड़ से कुशहरा की ओर जाने वाले हैं। थानाध्यक्ष ने उप निरीक्षक ओम प्रकाश दूबे, उप निरीक्षक राजमणि भारती सहित अन्य पुलिस फोर्स के साथ धरौली मोड़ के कूड़ा गांव के पास घेरा बंदी कर दी। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल गो तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार स्वयं...