आजमगढ़, जनवरी 29 -- आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा पुलिया के पास बुधवार रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से जहरखुरानी और नकबजनी गिरोह का एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा-कारतूस, चोरी के सामान बरामद हुआ। कप्तानगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि बुधवार की रात में मुखबिर से सूचना मिली की जहरखुरानी और नकबजनी की घटनाओं में शामिल बदमाश गौरा पुलिया के पास हैं। वे किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने उप निरीक्षक विवेक कुमार और उप निरीक्षक उपनिरीक्षक ओम प्रकाश दूबे सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर घेरा बंदी कर दी। घेराबंदी देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर करने लगे। पुलिस की ...