मुजफ्फर नगर, अगस्त 25 -- थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। चारों शातिर रात्रि में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए शहर में दो कारों से घूम रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार शातिरों से चार तमंचे, कारतूस व दो कार बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद चारों आरोपियों का चालान कर दिया है। थाना सिविल लाइन प्रभारी इंन्द्रजीत सिंह ने बताया कि देर रात मदन स्वीटस के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली व यूपी नम्बर की दो कारों में संदिग्ध व्यक्ति सवार होकर शहर में घूम रहे है। संदिग्ध शहर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। शिवचौक की तरफ से आते हुए पुलिस ने दोनों कारों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कारों को पचैंडा पुल के नीचे दौडाते हुए माल रोड की तरफ चले गए। आगे रास्ता बंद होन...