बुलंदशहर, जुलाई 25 -- खुर्जा। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सीकरा कमालपुर मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ में अलीगढ़ निवासी 50 हजार के इनामी के दोनों पैरों में गोली लग गई। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। इनामी पर अलीगढ़ और बुलंदशहर जिले के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार को सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि पुलिस सीकरा कमालपुर मोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसको पुलिस की ओर से रोकने का प्रयास किया। जिस पर वह बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की, तो खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किय...