हापुड़, मार्च 25 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान हुई इस कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल बदमाश की पुलिस को पिलखुवा में एनएच 9 पर हुई 64 लाख रुपये की लूट के मामले में तलाश थी। इस वारदात में शामिल सभी आठ बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि पिलखुवा कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान और स्वाट टीम प्रभारी पारस मलिक पुलिस टीम के साथ सिखैड़ा बंबे पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने...