आजमगढ़, फरवरी 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय थाना क्षेत्र के छैला इनार तिराहा के पास बुधवार की भोर में हुई पुलिस से मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पशु तस्कर के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उप निरीक्षक हैदर अली मंसूरी बुधवार की भोर में ऊंची गोदाम में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर मोटरसाइकिल से सोनवारा से बड़ैला ताल की ओर जा रहे हैं। पुलिस छैला इनार तिराहे के पास घेराबंदी कर वाहन की चेकिंग करने लगे। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति सोनवारा की तरफ से आते दिखाई दिए। मोटरसाइकिल सवार बदमाश पुलिस बल को देखकर अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर तेजी से बड़ैला ताल जाने ...