लखीमपुरखीरी, जून 3 -- लखीमपुर। नीमगांव थाना पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मौजीराम के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गिरफ्तार बदमाशों में मौजीराम, आलोक कुमार, सुमित प्रजापति, सर्वेश राठौर (सभी निवासी सीतापुर) और अभय प्रताप सिंह शामिल हैं। यह गिरोह सुनसान रास्तों पर शराब सेल्समैनों और राहगीरों को असलहे के बल पर डराकर पैसे और मोबाइल लूटता था। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे , 3 जिंदा व 1 खोखा कारतूस, 2 बाइक, और 5,300 नगद बरामद किए हैं। इस गिरफ्तारी से खीरी और सीतापुर (थाना रामकोट, पिसावा व नीमगांव) में दर्ज लूट और चोरी के तीन बड़े मुकदमों का सफल अनावरण हुआ है। अभियुक्तों के खिलाफ मुठभेड़ व आर्म्स एक्ट ...