बलिया, मार्च 24 -- बलिया। बैरिया पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ में तीन लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गये। बदमाशों के पास से लूटे के जेवर के साथ ही कट्टा-कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आठ फरवरी की रात बैरिया थाना क्षेत्र के भीखा छपरा में परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना हुई थी। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस बदमाशों की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच सोमवार की रात बुधनचक के दक्षिण दयाछपरा-नौरंगा मार्ग पर दक्षिण तरफ पुलिस का बाइक सवार तीन बदमाशों से सामना हो गया। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने जवानों पर फायरिंग कर दिया। जबाबी कार्रवाई में बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला (चांददियर) निवासी पुनीत पुत्र रविन्द्र सिंह तथा रकबा टोला ...