बलिया, मई 15 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए बदमाश की पहचान सुखपुरा निवासी विशाल भारद्वाज उर्फ अच्छे राजभर के रूप में हुई है। उसके पैर में गोली लगी है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में इनामी पशु तस्कर पकड़ागिरफ्तारी की जानकारी कोतवाल राकेश कुमार सिंह के अनुसार, गुरुवार की रात कोतवाली क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पॉलीटेक्निक स्कूल (हुसेनाबाद) के पास बड़ा पोखरा भीटा पर पांच बदमाश चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवा...