शामली, दिसम्बर 23 -- चैकिंग के दौरान पुलिस के द्वारा एक संदिग्ध गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया, जिसके बाद गाड़ी सवार बदमाश पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर ईख के खेत में घुसकर फरार होने लगे। वहीं ईख के खेत में घुसे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अन्य 4 बदमाश मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाश 25 हजार रुपये का इनामी बताया गया है, जो लूट के मामले में वांछित चल रहा था। मंगलवार दोपहर गंदराऊ रोड पर पुलिस चैकिंग कर रही थी। गंदराऊ की ओर से आने वाली कार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद बदमाश ईख के खेत में घुस गए। पुलिस ने पीछा गया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब म...