गाजीपुर, जुलाई 2 -- गाजीपुर। सैदपुर पुलिस ने बुधवार की रात 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किया गया है। क्षेत्राधिकारी सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सैदपुर अनिल सिंह टीम के साथ वांछित अपराधियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी नगीना बनवासी सिकंदरपुर गांगी नदी स्थित बबुरहनी पुल के रास्ते आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया। सीओ के अनुसार, आत्मसमर्पण के लिए कहने पर आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फा...