पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार इनामी समेत दो गोकश पकड़े
रामपुर, मई 24 -- अजीमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी ने 10 दिन पूर्व अपने साथियों के साथ गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने जंगल की ओर भाग रहे उसके दूसरे साथी को भी पकड़ लिया है। घायल गोकश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरैटा नोरंगपुर मार्ग का है। 10 दिन पहले थाना क्षेत्र के नगला गणेश गांव में गोकशी की घटना हो गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को अगले दिन ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर गिरफ्तार, साथी फरार पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार दोपहर बाद थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल पुलिस बल के साथ नोरंगपुर हरैटा मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.